Home » देश » ‘गंगोत्री से गंगासागर तक कमल’, बंगाल की जीत पर बोले पीएम मोदी-बंगाल में विकास, सुरक्षा और रोजगार का नया दौर शुरू होगा

‘गंगोत्री से गंगासागर तक कमल’, बंगाल की जीत पर बोले पीएम मोदी-बंगाल में विकास, सुरक्षा और रोजगार का नया दौर शुरू होगा

अबतक इंडिया न्यूज 4 मई । पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे राज्य के लिए नए युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि भयमुक्त और विकास-आधारित बंगाल की ओर बढ़ता हुआ निर्णायक कदम है। पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का जिक्र करते हुए कहा कि आज बंगाल की जनता ने उस सपने को साकार करने का अवसर भाजपा को दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल अब एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहा है, जहां विकास, भरोसा और नई उम्मीदें साथ-साथ आगे बढ़ेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा पूरी ताकत से काम करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और पलायन पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना लागू करने का फैसला लिया जाएगा और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘नारी शक्ति के विरोध का मिलेगा जवाब’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण स्तंभ भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन नारी शक्ति की इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया है। इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को पास नहीं होने दिया और इसलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसा दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। आज कांग्रेस, TMC और DMK को बहनों और बेटियों ने सजा दी है, मुझे विश्वास है कि केरलम की बहनें भी अगले चुनावों में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएगी।’

PM मोदी का बड़ा वादा, बोले- बंगाल में विकास, सुरक्षा और रोजगार का नया दौर शुरू होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। मैं आज हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं, बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए, भाजपा दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना को हरि झंडी दिखाई जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।’

‘जहां भाजपा, वहां विकास’, PM मोदी ने गिनाईं NDA सरकारों की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारे हैं। हमारा मंत्र है, ‘नागरिक देवो भव:’। हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है जहां भाजपा वहां गुड गवर्नेंस, जहां भाजपा वहां विकास। आप बीते 2 साल के ट्रेंड को देखिए। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी, महाराष्ट्र में भाजपा की जोरदार विजय हुई, दिल्ली में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई, बिहार में हमें पहले से भी बड़ी जीत मिली।’

गंगोत्री से गंगासागर तक कमल’, बंगाल की जीत पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के ईर्द-गिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा, NDA सरकार है।’

असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जय पराजय लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है। लेकिन पांच प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व के दिखाया है ये हमारा भारत, मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है… लोकतंत्र, डेमोक्रेसी, हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है। ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है। ये हमारी रगो की संस्कार सरिता है और आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है। आज भारत का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं। पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं। इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है। ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है।’

‘ऐतिहासिक दिन’, पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं को संदेश

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन बताया। उन्होंने कहा कि जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी चेहरे पर दिखाई देती है, वही खुशी आज देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। पीएम मोदी ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

बीजेपी मुख्यालय में बंगाल की जीत का जश्न, पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, जहां पूरे परिसर में उत्साह और नारों की गूंज सुनाई दी। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब नितिन नवीन पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए माला लेकर आगे बढ़े, लेकिन पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए वही माला उन्हें ही पहना दी। इस भावुक और अनोखे अंदाज ने कार्यकर्ताओं में और जोश भर दिया और पूरे माहौल को और भी शानदार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *