Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक: प्रमुख सड़क की कीचड़ समस्या ,हरकत में आया पालिका प्रशासन संबंधित ठेकेदारों को सख्त हिदायत दे दी गई है,लापरवाही पर होगी कार्यवाही- ईओ रविन्द्र सिंह

देशनोक: प्रमुख सड़क की कीचड़ समस्या ,हरकत में आया पालिका प्रशासन संबंधित ठेकेदारों को सख्त हिदायत दे दी गई है,लापरवाही पर होगी कार्यवाही- ईओ रविन्द्र सिंह

अबतक इंडिया न्यूज 5 मई देशनोक । देशनोक की प्रमुख सड़क पर लंबे समय से बरसाती पानी से कीचड़ की समस्या खत्म होने के इतर हरबार विकट होती जा रही हैं।पूर्व में  नाला निर्माण के दौरान हुई तकनीकी खामियां अब नासूर बन चुकी हैं। समाधान को लेकर देशनोक पालिका अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र सिंह बेहद एक्टिव नजर आ रहे हैं।सोमवार को हुई बारिश के बाद एकबार फिर सड़क पर बरसाती पानी का जमावड़ा हो गया।वहीं दूसरी ओर चेम्बर निर्माण के नाम पर जगह-जगह खोदे गए गड्ढे संभावित हादसों के कारण बन गए।ठेकेदार की लापरवाही के कारण आमजन को परेशानी भुगतनी पड़ रही हैं।
       स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पालिका अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।साथ ही मौके पर ही त्वरित समाधान के लिए पालिका की रेस्क्यू  टीम को बुलाकर बरसाती पानी की निकासी के लिए काम पर लगा दिया।
        मीडिया से मुखातिब होते हुए ईओ ने कहा कि पूर्व की तकनीकी खामियों से उत्पन्न समस्या समाधान के लिए कार्य चल रहा हैं।कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की  जायेगी।संबंधित ठेकेदार को सख्त हिदायत दे दी गई हैं।फिर भी कोई लापरवाही हुई तो सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *