Home » चिकित्सा » बरसिंहसर की श्री बालाजी मेडिकल स्टोर सहित 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बरसिंहसर की श्री बालाजी मेडिकल स्टोर सहित 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 17 नवम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक  देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बस स्टैंड रोड बरसिंहसर स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 से 25 नवम्बर तक 3 दिनों के लिए, बालभारती स्कूल के पास गंगाशहर रोड स्थित सियाराम फार्मेसी का अनुज्ञापत्र 23 से 26 नवंबर तक 4 दिनों के लिए, वैष्णोंधाम के पीछे डिवाइन स्कूल के पास स्थित आदित्य फार्मा का अनुज्ञापत्र 23 से 27 नवम्बर तक 5 दिनों के लिए, जस्सुसर गेट के बाहर स्थित  विनायक मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक 10 दिनों के लिए तथा महिला आईटीआई के सामने पटेल नगर स्थित टी.आर.सी. एसोसिएट का अनुज्ञापत्र 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मां करणी की त्रि-दिवसीय ओरण परिक्रमा

देशनोक में 22 से 24 नवंबर तक होगी मां करणी की त्रि-दिवसीय ओरण परिक्रमा, 22 व 23 नवंबर को 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट, ओरण क्षेत्र में अग्नि प्रज्वलित करने, शराब और भिक्षावृत्ति पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध