Home » देश » बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर भजनलाल शर्मा ने साथी मंत्रियों को झालमुड़ी खिलाकर मनाई खुशी, सीएम ने निभाई थी अहम जिम्मेदारी

बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर भजनलाल शर्मा ने साथी मंत्रियों को झालमुड़ी खिलाकर मनाई खुशी, सीएम ने निभाई थी अहम जिम्मेदारी

अबतक इंडिया न्यूज 4 मई जयपुर । पश्चिम बंगाल में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है, यानी आखिरकार बंगाल में बीजेपी की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में बीजेपी पार्टी के अंदर खुशी का माहौल है. पश्चिम बंगाल में जीत के लिए बीजेपी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. वहीं बंगाल में प्रचार प्रसार के लिए स्टार प्रचारकों को उतारा था और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी. बंगाल में जीत के लिए राजस्थान के कई बडे़ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इसमें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को भी प्रवासी राजस्थानियों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

पश्चिम बंगाल की जीत पर झालमुड़ी खाकर सीएम ने साझा की खुशी

पश्चिम बंगाल के रिजल्ट को देखकर अब जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर उत्सव का माहौल है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी नेताओं को जीत की बधाई दी और पारंपरिक अंदाज़ में झालमुड़ी खिलाकर खुशी साझा की. बता दें, पश्चिम बंगाल रैली में पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाया था, जिसे लेकर खूब चर्चा हुई थी. इस पर सियासत भी खूब हुई थी.

सीएम का चुनावी दौरा पार्टी के लिए शुभ साबित हुआ है. सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर और बैरकपुर सहित छह विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने मारवाड़ी समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें की थीं जिसे पार्टी की जीत में अहम माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक कालीचरण सर्राफ, मंत्री के के विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा और जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित कई नेता मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे.

बंगाल में जीत के लिए सीएम को शुभकामनाएं

सभी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री निवास पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है और पूरे परिसर में जश्न का माहौल बना हुआ है.

हरियाणा और दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी सीएम का चुनावी दौरा पार्टी के लिए शुभ साबित हुआ है. सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर और बैरकपुर सहित छह विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने मारवाड़ी समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें की थीं जिसे पार्टी की जीत में अहम माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *