जनसंपर्क कार्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस, आचार्य ने फहराया तिरंगा
अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 26 जनवरी। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में गणतंत्र दिवस परम्परागत रूप से मनाया गया। उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक परम नाथ सिद्ध, सूचना सहायक आनंद सिंह बिदावत सहित कार्यालय के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।


