Home » शिक्षा » अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला शाखा द्वारा ‘शिक्षक गरिमा शिविर’ का आयोजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला शाखा द्वारा ‘शिक्षक गरिमा शिविर’ का आयोजन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 20 जून । अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विद्यालयों में विद्या और संस्कार के प्रसार हेतु जिला स्तरीय ‘शिक्षक गरिमा शिविर’ का आयोजन किया गया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक सतीश तंवर ने बताया कि शिक्षक गरिमा शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बनाते हुए विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जागृत करना है। गायत्री परिवार जिला समन्वयक मुकेश व्यास ने बताया कि शिविर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, ‘नई शिक्षा नीति’, छात्रों में विचार क्रांति अभियान और शिक्षा के साथ ‘विद्या’ के व्यवहारिक महत्व पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

जगजीत सिंह द्वारा गायत्री मंत्र के व्यवहार पक्ष को बताया गया। प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने कहा कि शिक्षक ही किसी देश के भाग्य विधाता होते हैं। शिक्षकों का जैसा मनोविचार होगा वैसी ही भावी पीढ़ी तैयार होगी। कार्यक्रम को रामकुमार चौहान, करनीदान चौधरी तथा अमरसिंह वर्मा ने संबोधित किया। जिला स्तरीय शिविर में लूनकरनसर, श्रीडुंगरगढ, नोखा, श्रीकोलायत तथा खाजुवाला से शिक्षकगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार ट्रस्ट मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने की तथा संचालन डाॅ सोनाली सक्सेना द्वारा किया गया। शिविर में प्रवीण तंवर, शशांक गंगल, हरिसिंह गौड़ तथा दिया संयोजक धनंजय सारस्वत द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *