Home » राजस्थान » पंचायती राज चुनाव: द्वितीय चरण के लिए EVM का दूसरा रेंडमाइजेशन पूरा

पंचायती राज चुनाव: द्वितीय चरण के लिए EVM का दूसरा रेंडमाइजेशन पूरा

पंचायती राज चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 23 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों में जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का द्वितीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन, पांच पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में हदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत और बीकानेर पंचायत समिति की कुल 382 मतदान केंद्रों पर मतदान होंगे। द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान इन पंचायत समितियों के मतदान के लिए 382 कंट्रोल यूनिट तथा 116 आरक्षित सहित कुल 498 ईवीएम आवंटित की गई। वहीं मतदान के लिए कुल 764 तथा 230 आरक्षित सहित 994 बैलेट यूनिट आवंटित की गई। इससे पहले 16 अक्टूबर को प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ था।

इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस  मनु गर्ग, पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी, ईवीएम वेयर हाउस के नोडल अधिकारी भवानी प्रकाश, भाजपा के दिलीप सिंह आडसर, कांग्रेस के  प्रहलाद सिंह मार्शल और आरएलपी के  हनुमान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *