Home » राजस्थान » पंचायती राज चुनाव: तृतीय चरण में संवीक्षा के बाद 252 नामांकन वैध, नाम वापसी सोमवार तक

पंचायती राज चुनाव: तृतीय चरण में संवीक्षा के बाद 252 नामांकन वैध, नाम वापसी सोमवार तक

पंचायती राज चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 24 अक्टूबर । पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत जिले की तीन पंचायत समितियों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जिसके बाद कुल 252 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए हैं।

तृतीय चरण में लूणकरणसर, रीडी और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समितियों के सदस्यों का निर्वाचन होना है। शनिवार को हुई संवीक्षा के दौरान विभिन्न खामियों के चलते कुल 49 नामांकन पत्र खारिज और रद्द किए गए।

पंचायत समिति वार स्थिति:

  • लूणकरणसर: संवीक्षा के दौरान 23 नामांकन पत्र खारिज तथा 3 रद्द किए गए। इसके बाद यहां कुल 97 अभ्यर्थी मैदान में वैध पाए गए हैं।
  • रीडी: यहां 8 नामांकन खारिज और 1 रद्द हुआ, जिससे 73 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाए गए।
  • श्रीडूंगरगढ़: 12 नामांकन पत्र खारिज व 2 रद्द होने के बाद 82 अभ्यर्थी चुनाव के लिए वैध पाए गए हैं।

26 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे नाम

संवीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नजरें नाम वापसी पर टिकी हैं। उम्मीदवार सोमवार, 26 अक्टूबर तक अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। सोमवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर और मुकाबला पूरी तरह साफ हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *