Home » राज्य » Rajasthan Weather: प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, रात में भी सताएगी गर्मी

Rajasthan Weather: प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, रात में भी सताएगी गर्मी

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर 10 मई । राजस्थान  का मौसम अब बदल रहा है. मई के शुरुआती सप्ताह में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंधी बारिश का दौर रहा, इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आज मौसम विभाग की ओर से बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में हीटवेव का येलो अलर्ट है.

2 से 3 डिग्री बढ़ जाएगा तापमान 

विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. यानी कि प्रदेश में दिन के साथ साथ रात में भी गर्मी लोगों को सताने वाली है. अगले 5 से 6 दिन पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ रात में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.

कल से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 

हालांकि 11 से 12 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय हो रहा है. इस पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा. इससे इन इलाकों में आंधी और बारिश का दौर रहेगा. 

बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा  

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  इसके अलावा चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, नागौर, जालोर, और पाली जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में