Home » राजस्थान » पंचायती राज आम चुनाव : 2026, अंतिम प्रशिक्षण के बाद दूसरे चरण के लिए 382 मतदान दल हुए रवाना

पंचायती राज आम चुनाव : 2026, अंतिम प्रशिक्षण के बाद दूसरे चरण के लिए 382 मतदान दल हुए रवाना

पंचायती राज आम चुनाव : 2026,
अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 27 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के मतदान के लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को 382 मतदान दल राजकीय पालिटेक्निक कालेज परिसर से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल कार्मिकों को पूर्ण सजगता और जिम्मेदारी से कार्य करते हुए, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम मतदाता प्रलोभन तथा भय के दूर रहकर  मतदान कर सकें, इसके लिए संकल्पबद्धता से कार्य करें।
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाएं मतदान दल: जिला निर्वाचन अधिकारी
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाएं मतदान दल: जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में बज्जू, कोलायत, हदां, बीकानेर तथा बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान होगा। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 एवं पंचायत समिति के 81 सदस्यों के लिए बुधवार  को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। बुधवार को पंच सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी तथा इसके अगले दिन गुरुवार को मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। अंतिम दिन उप सरपंच पद के निर्वाचन के पश्चात मतदान दलों की वापसी होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को पूरी प्रक्रिया में निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई समस्या आने पर संबंधित सक्षम अधिकारी से तुरंत सम्पर्क करें। उन्होंने पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारियों, सेक्टर ऑफिसर्स सहित पुलिस के अधिकारियों से समन्वय रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक मतदान दल में एक पीआरओ और चार पीओ वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर  बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुडे नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेषाधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस  मनु गर्ग, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी पंकज शर्मा सहित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी व अन्य प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *