अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 16 जनवरी । देशनोक राजकीय महाविद्यालय हुई परीक्षाओं में धांधली को लेकर आक्रोशित विद्यार्थियों ने आज शुक्रवार को तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया।मौके पर मीडिया की टीम पहुंची।छात्रों की ओर से छात्र श्रवण उपाध्याय ने खुलकर अपनी समस्याओं व मांगो के बारे में बताया।परीक्षाओं हुई धांधली वाकई में बेहद चौकानेवाली थी।BA सेकंड सेमेस्टर के भूगोल विषय मे प्रैक्टिकल परीक्षा का प्रकरण सामने आया।प्रैक्टिकल परीक्षा 20 नम्बरों की होती है लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने 20 के बदले 10 नंबर मान कर छात्रों को नंबर दे दिए जो एमजीएसयू के मार्कशीट में भी अंकित दिखे।
महाविद्यालय की लापरवाही कहे या मनमर्जी, लेकिन इससे छात्रों को फेल कर दिया गया।एक विद्यार्थी की स्थिति तो अजीबो-गरीब थी।उसने भूगोल की प्रैक्टिकल परीक्षा दी थी लेकिन रिकॉर्ड में उसे अनुपस्थित माना गया।सूचना पर डूंगर महाविद्यालय प्राचार्य आर के पुरोहित ने संज्ञान लिया व स्वयं मौके पर पहुंचे।छात्रों की सभी समस्याएं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी तन्मयता से सुनी एवं मौके पर ही छात्रों की मांगो के अनुरूप निस्तारण का लिखित आश्वासन दिया।लिखित आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
प्राचार्य आर के पुरोहित ने मीडिया से बातचीत में जानकारी साझा करते हुए कहा कि छात्र हमारे अपने हैं,भूगोल विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर को लेकर जो गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है वो मानवीय भूल है जिसे आगामी 20 जनवरी तक दुरुस्त कर दिया जायेगा।समय पर शिक्षकों के नही आने व समय पर नही पढ़ाने की शिकायत बेहद गंभीर हैं।पूरे कॉलेज स्टाफ की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी जायेगी।ऐसी अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी।छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण मौहाल में वार्ता हुई हैं।सभी छात्र अब खुश हैं।









