Home » लोकल न्यूज़ » खाद्य सुरक्षा योजना: बीकानेर जिले को दिसंबर माह के लिए 61,049 क्विंटल गेहूं आवंटित, लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क राशन

खाद्य सुरक्षा योजना: बीकानेर जिले को दिसंबर माह के लिए 61,049 क्विंटल गेहूं आवंटित, लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क राशन

खाद्य सुरक्षा योजना

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 10 नवंबर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बीकानेर जिले के लिए दिसंबर माह का राशन (गेहूं) आवंटित कर दिया गया है। जिले को कुल 61,049.50 क्विंटल गेहूं का आवंटन हुआ है, जिसे पात्र श्रेणियों में वितरित किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी (DSO)  नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले के अंत्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल तथा पीएचएच (अन्य) श्रेणी के राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को उनकी निर्धारित पात्रता के अनुसार दिसंबर माह में निःशुल्क गेहूं प्रदान किया जाएगा।

उठाव के लिए सख्त निर्देश:

जिला रसद अधिकारी ने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी संबंधित खाद्यान्न परिवहनकर्ताओं को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि:

  • भारतीय खाद्य निगम (FCI) के कार्य दिवसों के दौरान पर्याप्त संख्या में ट्रकों की व्यवस्था की जाए।
  • निर्धारित वैधता अवधि के भीतर ही 100% गेहूं का उठाव सुनिश्चित किया जाए ताकि समय पर राशन दुकानों तक खाद्यान्न पहुँच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *