Home » टॉप न्यूज़ » ब्लॉक सीएमएचओ जैन ने देशनोक सीएचसी का किया औचक निरीक्षण , सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, माकूल व्यवस्थाओं के दिए दिशा-निर्देश

ब्लॉक सीएमएचओ जैन ने देशनोक सीएचसी का किया औचक निरीक्षण , सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, माकूल व्यवस्थाओं के दिए दिशा-निर्देश

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 16 जनवरी । ब्लॉक सीएमएचओ सुनील जैन ने शुक्रवार को देशनोक सीएचसी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरन जैन ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।साथ ही सफाई व्यवस्था अति शीघ्र सुचारू करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए। देशनोक सीएचसी की चिकित्सकीय सेवाओं के सभी विभागों के व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।जांच लेबोरेट्री व एक्सरे मशीन की कमियों को तत्काल दुरुस्त करने की बात कही।डिजिटल एक्सरे मशीन को लेकर कहा कि ऐसी मशीनरी इंस्टॉल करने की कुछ सरकारी मानकों की पूर्ति की विभागीय औपचारिकताएं हैं,जिसे जल्द पूरा करने के प्रयास जारी हैं।

तीन घण्टे से ज्यादा समय तक ब्लॉक सीएमएचओ सुनील जैन ने देशनोक सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म से सूक्ष्म निरीक्षण कर पाई गई कमियों का शीघ्र दुरुस्तीकरण के लिए आवश्यकतानुसार कार्मिकों को प्रशिक्षित करने की बात कही।जैन ने दावा किया कि चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को आमजन के लिए सुलभ व सरल बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जायेगी।


इस औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉ निर्वाण,डॉ शुभम चारण, चिकित्साकर्मी किशोर सिंह यादव ,रवि गहलोत,कमल शर्मा सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *