Home » क्राइम » देशनोक की नेहरू बस्ती में दीपावली पर हुड़दंग: शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाहिता और पड़ोसियों से मारपीट, मामला दर्ज

देशनोक की नेहरू बस्ती में दीपावली पर हुड़दंग: शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाहिता और पड़ोसियों से मारपीट, मामला दर्ज

देशनोक

अबतक इंडिया न्यूज 11 नवंबर देशनोक: देशनोक स्थित नेहरू बस्ती में दीपावली के पावन पर्व पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मोनिका पत्नी रामदेव की रिपोर्ट पर देशनोक थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाली-गलौज का विरोध करने पर हमला:

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दीपावली के दिन आरोपी प्रहलाद व टीनाराम (पुत्रगण मोतीराम, निवासी देशनोक), राजूराम नायक (निवासी पलाना) तथा 2-3 अन्य अन्य लोग शराब के नशे में घर के आगे गली में अश्लील गाली-गलौज कर रहे थे। जब परिजनों ने उन्हें समझाइश कर मना करने का प्रयास किया, तो आरोपी उग्र हो गए और विवाहिता मोनिका तथा उनके बड़े ससुर शंकर राम के साथ घर के आगे ही मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों को भी पीटा:

घटना के दौरान जब पड़ोस में रहने वाले शौकत अली, शायरा बानो और गोरधन राम मेघवाल बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई और मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान मोतीराम की पत्नी ने सरेआम झूठे SC/ST मुकदमे में फंसाने की एलानिया धमकी भी दी।

पुलिस ने करवाया मेडिकल, जांच शुरू:

घटना की सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चोटग्रस्तों का प्राथमिक मेडिकल मुआयना करवाया। पीड़िता मोनिका की लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की अग्रिम जांच देशनोक थाने के हेड कांस्टेबल जेठाराम को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *