अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 4 जून । देशनोक सीएचसी को गुरुवार को अत्याधुनिक जांच मशीन की सौगात मिली हैं।इस मशीन से सौ से ज्यादा बीमारियों की जांच हो सकेगी।इससे मरीजो को बड़ी राहत मिलने की संभावना हैं।
पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान की मांग पर क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संज्ञान लेते हुए इस ‘फूली ऑटो एनालाइजर मशीन’ की देशनोक सीएचसी को सौगात दी हैं।देशनोक सीएचसी चिकित्सक डॉ सुभम ने बताया कि इस मशीन से बायो केमिस्ट्री से संबंधित लगभग सभी प्रकार की जांचे अब देशनोक सीएचसी में ही हो जायेगी। अब मरीजों को ऐसी जांचों के लिए बीकानेर नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी स्तर पर ऐसी जांच मशीन का देशनोक को मिलना बड़ी उपलब्धि हैं।बताया जा रहा है कि ऐसी जांच मशीन जिला मुख्यालय की हॉस्पिटल में होती हैं।
पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान ने देशनोक की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री का आभार जताया हैं।










