Home » देश » बीजेपी राज्यसभा लिस्ट 2026:5 राज्यों की लिस्ट में कौन से बड़े नाम? राजस्थान से अलका गुर्जर व सतीश पुनिया

बीजेपी राज्यसभा लिस्ट 2026:5 राज्यों की लिस्ट में कौन से बड़े नाम? राजस्थान से अलका गुर्जर व सतीश पुनिया

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर 4 जून । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं. मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है. उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है. राजस्थान से बड़ी खबर आई है. वहां से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार टिकट नहीं मिला है. बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों के उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.
गुजरात और अन्य राज्यों से किसे मिला टिकट?
गुजरात से राजूभाई शुक्ला और मुकेशभाई राठवा को टिकट मिला है. उनके साथ मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को भी मौका मिला है. अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.

सतीश पूनिया को मिलेगी नई जिम्मेदारी 

सतीश पूनिया काफी समय से पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे. वर्तमान में वह हरियाणा राज्य के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं हरियाणा चुनाव और दिल्ली चुनाव में उन्होंने पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद से उनके समर्थक उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे थे.  अब उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाए जाने का फैसला लिया गया है.

बता दें, साल 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में आमेर सीट से वह चुनाव हार गए थे.

अलका गुर्जर को भी मिला  मौका

अलका गुर्जर को भी बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार घोषित किया है.  वह वर्तमान में बीजेपी में राष्ट्रीय सचिव के रूप में काम कर रही हैं. साथ ही वह दिल्ली बीजेपी के सह-प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं. अलका गुर्जर राजस्थान की बांदीकुई विधानसभा सीट से साल 2013 से 2018 के बीच विधायक रह चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में