Home » राजनीति » 10 जून को राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में गूंजेंगे मंगल गान, , प्रत्येक जिला और उपखंड स्तर पर सुबह 8 बजे होगी विशेष पूजा-अर्चना ,देशनोक करणी माता मंदिर में विधायक भाटी होंगे शामिल

10 जून को राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में गूंजेंगे मंगल गान, , प्रत्येक जिला और उपखंड स्तर पर सुबह 8 बजे होगी विशेष पूजा-अर्चना ,देशनोक करणी माता मंदिर में विधायक भाटी होंगे शामिल

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 9 जून । राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा आगामी 10 जून (बुधवार) को प्रदेश भर में एक अनूठी और भव्य पहल की जा रही है। इस दिन सुबह ठीक 8:00 बजे राज्य के सभी जिलों और उपखंड स्तर पर स्थित प्रमुख मंदिरों में एक साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद धार्मिक और सामाजिक आयोजन को लेकर शासन सचिव शुचि त्यागी ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।इसी कड़ी में देशनोक करणी माता मंदिर में विशेष पूजा -अर्चना होगी । स्थानीय भाजपा नेता  पार्षद लक्ष्मण दान ने बताया कि इस विशेष पूजन विधायक अंशुमान सिंह भाटी शामिल होंगे ।


कलेक्टरों के निर्देशन में होंगी व्यवस्थाएं
सरकारी आदेश के अनुसार, इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन संबंधित जिलों के जिला कलेक्टर के सीधे निर्देशन में किया जाएगा। देवस्थान विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक होंगे शामिल
इस आयोजन को व्यापक स्वरूप देने के लिए इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति व सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासनिक सहयोग की अपील
शासन सचिव शुचि त्यागी ने सभी जिला कलेक्टरों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम को गरिमापूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निर्देश प्रदान करें। प्रशासन का मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा कि कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी (जनसहभागिता) अधिक से अधिक हो, ताकि पूरे प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में