Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक: जर्जर सड़क निर्माण के लिए युवाओं ने उठाई आवाज़, विधायक अंशुमान सिंह भाटी को प्रेषित किया पत्र

देशनोक: जर्जर सड़क निर्माण के लिए युवाओं ने उठाई आवाज़, विधायक अंशुमान सिंह भाटी को प्रेषित किया पत्र

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 9 जून । देशनोक। कस्बे के मुख्य मार्ग की बदहाली से परेशान स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने अब सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक और राजनैतिक स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों ने श्रीकोलायत विधायक  अंशुमान सिंह भाटी को एक पत्र भेजकर मनुज देपावत सर्किल से हॉस्पिटल के आगे होते हुए  तेमड़ा राय मंदिर  मार्ग तक RCC सड़क निर्माण करवाने की पुरजोर मांग की है।

लाखों श्रद्धालुओं और मरीजों को हो रही भारी परेशानी

​विधायक को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि यह मार्ग क्षेत्र के नागरिकों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। वर्तमान में इस सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण:

तेमड़ा राय मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
​मार्ग हॉस्पिटल से जुड़ा होने के कारण मरीज और एम्बुलेंस की आवाजाही में लगातार बाधा आ रही है।
​स्कूली विद्यार्थियों, वाहन चालकों और आमजन के लिए यहाँ से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।

बारिश में और भयानक हो जाते हैं हालात

​स्थानीय युवा नेता  देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे  राजेश सारस्वत, विक्रम सिंह, स्वरुप दान, चण्डी दान, मुकेश सेवक आदि  युवाओं ने बताया कि बरसात के समय सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे हर वक्त दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है।
​क्षेत्रवासियों ने विधायक भाटी से जनहित में इस RCC सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करवाकर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करवाने का विनम्र अनुरोध किया गया  है। इस पत्र की एक प्रतिलिपि सूचनार्थ अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका देशनोक को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में