Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एक से 31 मई तक चलेगा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान

एक से 31 मई तक चलेगा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 30 अप्रैल। जिले में मादक पदार्थों के बढ़ते उपयोग एवं दुष्परिणामों की रोकथाम के लिए 1 से 31 मई तक नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। श्रम विभाग द्वारा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर प्रातः 8:30 बजे कोटगेट, जय नारायण व्यास कॉलोनी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर श्रमिकों के साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता संकल्प कार्यक्रम होंगे। इसी क्रम में 8 मई को प्रातः 11:15 बजे से विश्व रेडक्रॉस के तहत राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए नशे के विरुद्ध जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि 15 मई को प्रातः 10 बजे नगर निगम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, पीबीएम हॉस्पिटल के पास, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर ‘नशे को  ना, जीवन को हां’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। इसी तरह 31 मई को दोपहर 12:15 बजे से जिला प्रशासन द्वारा उन औषधियों, जिनका नशे के रूप में उपयोग हो सकता है, की बिक्री की जांच थोक एवं खुदरा विक्रेता स्तर पर की जाएगी। इन औषधियों का पृथक रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा। साथ ही शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू विक्रय पर पाबंदी के लिए दुकानों की शिफ्टिंग अथवा बंद करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *