अबतक इंडिया न्यूज 11 सितंबर देशनोक। नगर पालिका देशनोक के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। पालिका क्षेत्र के कुल 16,220 मतदाताओं में से 13,227 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 81.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई और निर्धारित समय शाम 6 बजे तक चली। मतदान के दौरान अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा।पहला वोट 18 वर्षीय खुशी छलानी ने डाला ।
नगरपालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए मैदान में रहे 61 प्रत्याशियों का भाग्य मतदान के साथ ही ईवीएम में कैद हो गया। इनमें भाजपा के 24, कांग्रेस के 22 तथा 15 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अब इन प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला 14 सितंबर को मतगणना के बाद होगा।
वार्ड 14 में दो पक्षों में झड़प
मतदान के दौरान दोपहर में वार्ड संख्या 14 के मतदान केंद्र पर दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बनी। सूचना पर मुस्तैद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति शांत हो गई। इसके बाद मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।
वार्ड 8 में सबसे अधिक मतदान
देशनोक नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदान प्रतिशत के लिहाज से वार्ड संख्या 8 सबसे आगे रहा। यहां कुल 614 मतदाताओं में से 566 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार वार्ड 19 में 92.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वार्ड 21 में सबसे कम मतदान
वहीं वार्ड संख्या 21 में सबसे कम 60 .76 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 632 मतदाताओं में से 384 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
14 सितंबर को खुलेगा ईवीएम में बंद भाग्य
मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी 61 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद स्पष्ट होगा कि देशनोक नगरपालिका में किस दल को बहुमत मिलता है और किसके हाथ में पालिका की सत्ता की कमान आती है।
मतदान के दौरान प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग व स्वाति शर्मा ने देशनोक में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षित व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक -चौबंद रही। पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान देशनोक पालिका चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी आईएएस बीकानेर उपखंड अधिकारी महिमा कसाना की मॉनिटरिंग बेहद चुस्त रही।
नगर पालिका आम चुनाव, 2026 – मतदान प्रतिशत विवरण (वार्ड 1 से 25)
| वार्ड नं | कुल मतदाता (Total Voters) | 7.15 A.M. (शांतिपूर्ण मतदान) | 10.00 A.M. (मतदान / %) | 1.00 P.M. (मतदान / %) | 3.00 P.M. (मतदान / %) | 6.00 P.M. (मतदान / %) | FINAL (कुल मतदान / %) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 564 | Yes | 171 (30.32%) | 375 (66.49%) | 445 (78.90%) | 474 (84.04%) | 474 (84.04%) |
| 2 | 469 | Yes | 234 (49.89%) | 334 (71.22%) | 375 (79.96%) | 405 (86.35%) | 405 (86.35%) |
| 3 | 1032 | Yes | 226 (21.90%) | 465 (45.06%) | 650 (62.98%) | 908 (87.98%) | 911 (88.28%) |
| 4 | 819 | Yes | 267 (32.60%) | 496 (60.56%) | 581 (70.94%) | 658 (80.34%) | 658 (80.34%) |
| 5 | 547 | Yes | 220 (40.22%) | 375 (68.56%) | 408 (74.59%) | 441 (80.62%) | 441 (80.62%) |
| 6 | 389 | Yes | 242 (62.21%) | 324 (83.29%) | 338 (86.89%) | 349 (89.72%) | 349 (89.72%) |
| 7 | 675 | Yes | 249 (36.89%) | 444 (65.78%) | 526 (77.93%) | 564 (83.56%) | 564 (83.56%) |
| 8 | 614 | Yes | 260 (42.35%) | 451 (73.45%) | 505 (82.25%) | 566 (92.18%) | 566 (92.18%) |
| 9 | 681 | Yes | 257 (37.74%) | 438 (64.32%) | 516 (75.77%) | 597 (87.67%) | 597 (87.67%) |
| 10 | 742 | Yes | 280 (37.74%) | 505 (68.06%) | 609 (82.08%) | 680 (91.64%) | 680 (91.64%) |
| 11 | 486 | Yes | 185 (38.07%) | 354 (72.84%) | 400 (82.30%) | 418 (86.01%) | 418 (86.01%) |
| 12 | 534 | Yes | 236 (44.19%) | 405 (75.84%) | 463 (86.70%) | 486 (91.01%) | 486 (91.01%) |
| 13 | 461 | Yes | 165 (35.79%) | 297 (64.43%) | 336 (72.89%) | 352 (76.36%) | 352 (76.36%) |
| 14 | 683 | Yes | 200 (29.28%) | 423 (61.93%) | 509 (74.52%) | 540 (79.06%) | 540 (79.06%) |
| 15 | 565 | Yes | 207 (36.64%) | 402 (71.15%) | 452 (80.00%) | 495 (87.61%) | 495 (87.61%) |
| 16 | 670 | Yes | 286 (42.69%) | 471 (70.30%) | 515 (76.87%) | 554 (82.69%) | 554 (82.69%) |
| 17 | 936 | Yes | 264 (28.21%) | 519 (55.45%) | 589 (62.93%) | 631 (67.41%) | 631 (67.41%) |
| 18 | 613 | Yes | 290 (47.31%) | 429 (69.98%) | 475 (77.49%) | 494 (80.59%) | 494 (80.59%) |
| 19 | 458 | Yes | 268 (58.52%) | 398 (86.90%) | 419 (91.48%) | 422 (92.14%) | 422 (92.14%) |
| 20 | 808 | Yes | 295 (36.51%) | 545 (67.45%) | 625 (77.35%) | 688 (85.15%) | 688 (85.15%) |
| 21 | 632 | Yes | 206 (32.59%) | 335 (53.01%) | 365 (57.75%) | 384 (60.76%) | 384 (60.76%) |
| 22 | 674 | Yes | 317 (47.03%) | 531 (78.78%) | 575 (85.31%) | 606 (89.91%) | 606 (89.91%) |
| 23 | 838 | Yes | 200 (23.87%) | 372 (44.39%) | 469 (55.97%) | 534 (63.72%) | 534 (63.72%) |
| 24 | 785 | Yes | 203 (25.86%) | 430 (54.78%) | 515 (65.61%) | 584 (74.39%) | 584 (74.39%) |
| 25 | 545 | Yes | 162 (29.72%) | 320 (58.72%) | 365 (66.97%) | 394 (72.29%) | 394 (72.29%) |
| कुल (Total) | 16,220 | – | 5,890 (36.31%) | 10,438 (64.35%) | 12,025 (74.14%) | 13,224 (81.53%) | 13,227 (81.55%) |












