Home » राजनीति » देशनोक पालिका चुनाव में 81.55 प्रतिशत मतदान 61 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगा फैसला

देशनोक पालिका चुनाव में 81.55 प्रतिशत मतदान 61 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगा फैसला

देशनोक पालिका चुनाव
अबतक इंडिया न्यूज 11 सितंबर देशनोक। नगर पालिका देशनोक के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। पालिका क्षेत्र के कुल 16,220 मतदाताओं में से 13,227 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 81.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई और निर्धारित समय शाम 6 बजे तक चली। मतदान के दौरान अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा।पहला वोट 18 वर्षीय खुशी छलानी ने डाला ।
नगरपालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए मैदान में रहे 61 प्रत्याशियों का भाग्य मतदान के साथ ही ईवीएम में कैद हो गया। इनमें भाजपा के 24, कांग्रेस के 22 तथा 15 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अब इन प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला 14 सितंबर को मतगणना के बाद होगा।
वार्ड 14 में दो पक्षों में झड़प
मतदान के दौरान दोपहर में वार्ड संख्या 14 के मतदान केंद्र पर दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बनी। सूचना पर मुस्तैद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति शांत हो गई। इसके बाद मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।
वार्ड 19 में सबसे अधिक मतदान
देशनोक नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदान प्रतिशत के लिहाज से वार्ड संख्या 19 सबसे आगे रहा। यहां कुल 458 मतदाताओं में से 422 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार वार्ड 19 में 92.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वार्ड 23 में सबसे कम मतदान
वहीं वार्ड संख्या 23 में सबसे कम 63.72 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 838 मतदाताओं में से 534 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

14 सितंबर को खुलेगा ईवीएम में बंद भाग्य

मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी 61 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद स्पष्ट होगा कि देशनोक नगरपालिका में किस दल को बहुमत मिलता है और किसके हाथ में पालिका की सत्ता की कमान आती है।
मतदान के दौरान प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग व स्वाति शर्मा ने देशनोक में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षित व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक -चौबंद रही। पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान देशनोक पालिका चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी आईएएस बीकानेर उपखंड अधिकारी महिमा कसाना की मॉनिटरिंग बेहद चुस्त रही।

नगर पालिका आम चुनाव, 2026 – मतदान प्रतिशत विवरण (वार्ड 1 से 25)

वार्ड नं कुल मतदाता (Total Voters) 7.15 A.M. (शांतिपूर्ण मतदान) 10.00 A.M. (मतदान / %) 1.00 P.M. (मतदान / %) 3.00 P.M. (मतदान / %) 6.00 P.M. (मतदान / %) FINAL (कुल मतदान / %)
1 564 Yes 171 (30.32%) 375 (66.49%) 445 (78.90%) 474 (84.04%) 474 (84.04%)
2 469 Yes 234 (49.89%) 334 (71.22%) 375 (79.96%) 405 (86.35%) 405 (86.35%)
3 1032 Yes 226 (21.90%) 465 (45.06%) 650 (62.98%) 908 (87.98%) 911 (88.28%)
4 819 Yes 267 (32.60%) 496 (60.56%) 581 (70.94%) 658 (80.34%) 658 (80.34%)
5 547 Yes 220 (40.22%) 375 (68.56%) 408 (74.59%) 441 (80.62%) 441 (80.62%)
6 389 Yes 242 (62.21%) 324 (83.29%) 338 (86.89%) 349 (89.72%) 349 (89.72%)
7 675 Yes 249 (36.89%) 444 (65.78%) 526 (77.93%) 564 (83.56%) 564 (83.56%)
8 614 Yes 260 (42.35%) 451 (73.45%) 505 (82.25%) 566 (92.18%) 566 (92.18%)
9 681 Yes 257 (37.74%) 438 (64.32%) 516 (75.77%) 597 (87.67%) 597 (87.67%)
10 742 Yes 280 (37.74%) 505 (68.06%) 609 (82.08%) 680 (91.64%) 680 (91.64%)
11 486 Yes 185 (38.07%) 354 (72.84%) 400 (82.30%) 418 (86.01%) 418 (86.01%)
12 534 Yes 236 (44.19%) 405 (75.84%) 463 (86.70%) 486 (91.01%) 486 (91.01%)
13 461 Yes 165 (35.79%) 297 (64.43%) 336 (72.89%) 352 (76.36%) 352 (76.36%)
14 683 Yes 200 (29.28%) 423 (61.93%) 509 (74.52%) 540 (79.06%) 540 (79.06%)
15 565 Yes 207 (36.64%) 402 (71.15%) 452 (80.00%) 495 (87.61%) 495 (87.61%)
16 670 Yes 286 (42.69%) 471 (70.30%) 515 (76.87%) 554 (82.69%) 554 (82.69%)
17 936 Yes 264 (28.21%) 519 (55.45%) 589 (62.93%) 631 (67.41%) 631 (67.41%)
18 613 Yes 290 (47.31%) 429 (69.98%) 475 (77.49%) 494 (80.59%) 494 (80.59%)
19 458 Yes 268 (58.52%) 398 (86.90%) 419 (91.48%) 422 (92.14%) 422 (92.14%)
20 808 Yes 295 (36.51%) 545 (67.45%) 625 (77.35%) 688 (85.15%) 688 (85.15%)
21 632 Yes 206 (32.59%) 335 (53.01%) 365 (57.75%) 384 (60.76%) 384 (60.76%)
22 674 Yes 317 (47.03%) 531 (78.78%) 575 (85.31%) 606 (89.91%) 606 (89.91%)
23 838 Yes 200 (23.87%) 372 (44.39%) 469 (55.97%) 534 (63.72%) 534 (63.72%)
24 785 Yes 203 (25.86%) 430 (54.78%) 515 (65.61%) 584 (74.39%) 584 (74.39%)
25 545 Yes 162 (29.72%) 320 (58.72%) 365 (66.97%) 394 (72.29%) 394 (72.29%)
कुल (Total) 16,220 5,890 (36.31%) 10,438 (64.35%) 12,025 (74.14%) 13,224 (81.53%) 13,227 (81.55%)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में