Home » राजनीति » ‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक नगरपालिका चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 10 सितंबर । देशनोक नगरपालिका चुनाव के प्रचार का दौर थमने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए पार्टी ने वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने चुनावी अभियानों के बाद विश्वास जताते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता, मातृशक्ति, युवाओं और वरिष्ठजनों से मिला अपार स्नेह यह स्पष्ट करता है कि देशनोक की जनता विकास और सुशासन के लिए भाजपा को अपना जनादेश देने जा रही है।

सकारात्मक विकास का एजेंडा

विधायक भाटी ने कहा कि भाजपा ने पूरा चुनाव सकारात्मक विकास के एजेंडे पर लड़ा है। पार्टी का मुख्य संकल्प देशनोक के हर वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसमें सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं में सुधार करना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में देशनोक के लिए अभूतपूर्व बजट दिया है। नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने से प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय निकाय के बीच समन्वय बेहतर होगा, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

वार्डवार तय की गईं जिम्मेदारियां

मतदान दिवस को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए भाजपा संगठन ने बूथ एजेंटों, प्रत्याशियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका तय कर दी है। हर वार्ड में समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाएं संभालने के लिए विशेष टोलियों का गठन किया गया है। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक के समस्त मतदाताओं से 11 सितंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नागरिक बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र होकर मतदान करें। आपका एक-एक वोट देशनोक के स्वर्णिम भविष्य की दिशा तय करेगा। भाटी ने प्रचार के दौरान मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए नगरपालिका में भाजपा का मजबूत बोर्ड बनने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में