Home » खेल » बीकानेर में आयोजित 9 वां धर्मेन्द्र गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

बीकानेर में आयोजित 9 वां धर्मेन्द्र गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 16 अक्टूबर । मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आयोजित 14 से 16 अक्टूबर पुष्करणा स्टेडियम में 9वा धर्मेन्द्र गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आज समापन हुआ । आयोजन सचिव कमरूदीन ने बताया कि प्रतियोगिता में गर्ल्स में विजेता ओर उपविजेता क्रमशः मगन सिंह राजवी गर्ल्स एवं MSR फुटबॉल क्लब रही । आयोजन अध्यक्ष आशुतोष पुरोहित, विनोद जागा ने बताया कि अंडर 14 का खिताब MUFC ने बच्ची क्लब को पेनल्टी में 3-2 से हराकर अपने नाम किया । क्लब अध्य्क्ष सुनील बांठिया ने बताया कि बॉयज अंडर 17 का खिताब मगन सिंह राजवी ने जीता । क्लब सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि आज फाइनल मैच में पधारे मुख्य अतिथि क्रमशः मेघ सिंह (पूर्व जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष), रहमत अली,रामजी सोनी (उद्यमी,समाजसेवी), बिट्ठल हर्ष (समाज सेवी) उपस्थित रहे । फाइनल मैच की ट्रॉफ़ी क्रमशः श्रीलाल जोशी की स्मृति में, गर्ल्स रनर विनर ट्रॉफी स्व नागरमल शर्मा (मास्टर जी) की स्मृति में एवं अंडर 14 की ट्रॉफ़ी धर्मेन्द्र गोल्ड कप समिति की तरफ से दी गई ।मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि रेफरी के रूप में कमरूदीन,राहुल ओझा,अभिषेक व्यास आदि ने दी ।
टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अनिल छंगाणी,अभिषेक पुरोहित,युवराज, दिनेश,अंशुल,विवेक, देवेंद्र,लक्की पुरोहित आदि थे ।
क्लब के जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि क्लब द्वारा नेशनल खेल आने पर राधे ओझा, तनिष्क शर्मा एवं स्नेहा उपाध्याय का सम्मान क्लब द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में