Home » Uncategorized » बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट सिद्धार्थ सिंह सोलंकी ने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट सिद्धार्थ सिंह सोलंकी ने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

अबतक इंडिया न्यूज 16 अक्टूबर जोधपुर । गुरुवार को  जोधपुर में दो दिन के अल्प प्रवास पर जोधपुर आऐ श्री परमहंस परिव्राजकाआचार्य श्रोत्रिय तपो ब्रह्मनिष्ट अनंत श्रीविभूषित जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने आज गुरुवार को अपने नन्हें सेवक जोधपुर के सोढों  की ढाणी निवासी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इतिहास रचने वाले एवं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मुंबई के शिवा पावर प्रोडक्शन एवं खुसरो फिल्म के चर्चित बाल अभिनेता सिद्धार्थ सिंह सोलंकी को गुरुवार को विशेष तौर से भारत समन्वय धाम में बुलवाकर बिना प्रोटोकॉल के सिद्धार्थ के सिर पर हाथ रख कर लंबी उम्र के साथ ही भविष्य में सफलता का आशीर्वाद प्रदान करते हुऐ सिद्धार्थ को माला पहनाकर कर एवं कमल पुष्प देकर उत्सावर्धन करते हुऐ सदैव भगवत कृपा की शुभाशीष प्रदान की । सिद्धार्थ ने भी गुरु हरि स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सुन्दर श्री चरण कमलों में ऋतु पुष्प अर्पित कर माला पहनाकर दंडवत प्रणाम करते हुऐ स्वामी जी का अभिवादन किया इस शुभ अवसर पर सिद्धार्थ ने कहां की मुझे आज इन्द्रलोक का अहसास हुआ ऐसा प्रतीत हुआ । मुझे पिछले दो साल से स्वामी जी के आशीर्वाद का इन्तजार था ।  आज स्वामी जी ने तो मुझे आशिर्वाद से भी बढ़कर कुछ और ही दे दिया जिसका में बयान नहीं अहसास कर सकता हूं।  इस मौके पर अति गणमान्य लोगो के साथ सन्त वृन्द उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में