Home » राजस्थान » बीकानेर में ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ का आगाज़: 60 दिनों तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

बीकानेर में ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ का आगाज़: 60 दिनों तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Tobacco Free Youth Campaign 4.0

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 10 नवंबर: जिले में युवाओं और आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत आगामी 60 दिनों की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के सेवन से दूर रखना और एक स्वस्थ, तंबाकू-मुक्त वातावरण का निर्माण करना है।

अभियान के प्रमुख बिंदु:

 

  • जागरूकता और शिक्षा: शिक्षण संस्थानों (महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों) में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जन-जागरूकता फैलाई जाएगी।
  • तंबाकू-मुक्त पहल: शिक्षण संस्थानों में नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करते हुए ‘तंबाकू मुक्त ग्राम’ की पहल को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • कानूनी सख्ती: सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA) और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम, 2019 के प्रावधानों की कड़ाई से पालना कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
  • इन विभागों की रहेगी सहभागिता: अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और पुलिस विभाग मिलकर काम करेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण व सार्वजनिक स्थलों पर भी इस अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की पूर्ण अनुपालना को ध्यान में रखते हुए ही सभी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *