Home » देश » यूपीएससी ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, जानें कब निकलेगी कौन सी वैकेंसी

यूपीएससी ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, जानें कब निकलेगी कौन सी वैकेंसी

अबतक इंडिया न्यूज 21 मई । संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने 2027 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर के मुताबिक, अगले साल सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा, जबकि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027 से शुरू होकर अगले पांच दिनों तक चलेगी. वहीं, भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा भी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाएगी. इसके अलावा कैलेंडर में इंजीनियरिंग सेवा, एनडीए, एनए, सीडीएस सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का भी पूरा शेड्यूल दिया गया है.

अगले साल यानी 2027 में एनडीए और एनए परीक्षा (I) का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को किया जाएगा, जबकि एनडीए/एनए परीक्षा (II) 19 सितंबर 2027 को होगी. वहीं, सीडीएस परीक्षा (I) भी 11 अप्रैल 2027 को और सीडीएस परीक्षा (II) 19 सितंबर 2027 को होगी. अगर इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स परीक्षा की बात करें तो इसका आयोजन 31 जनवरी 2027 को होगा, जबकि मेंस परीक्षा 18 जून 2027 को होगी.

यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2027 के महत्वपूर्ण डेट्स

संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2027

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 2 सितंबर 2026
  • आवेदन करने की आखिरी डेट: 22 सितंबर 2026
  • परीक्षा की तारीख: 31 जनवरी 2027

सीबीआई (DSP) LDCE

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 16 दिसंबर 2026
  • आवेदन करने की आखिरी डेट: 5 जनवरी 2027
  • परीक्षा की तारीख: 27 फरवरी 2027

CISF AC (एक्जीक्यूटिव) LDCE-2027

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 25 नवंबर 2026
  • आवेदन करने की आखिरी डेट: 15 दिसंबर 2026
  • परीक्षा की तारीख: 13 और 14 मार्च 2027

IES/ISS परीक्षा 2027

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 10 फरवरी 2027
  • आवेदन करने की आखिरी डेट: 2 मार्च 2027
  • परीक्षा की तारीख: 18 से 20 जून 2027

संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 2 सितंबर 2026
  • आवेदन करने की आखिरी डेट: 22 सितंबर 2026
  • प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख: 10 जनवरी 2027
  • मेंस परीक्षा की तारीख: 19 जून 2027

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (AC) परीक्षा 2027

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 17 फरवरी 2027
  • आवेदन करने की आखिरी डेट: 9 मार्च 2027
  • परीक्षा की तारीख: 4 जुलाई 2027

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2027

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 3 मार्च 2027
  • आवेदन करने की आखिरी डेट: 23 मार्च 2027
  • परीक्षा की तारीख: 18 जुलाई 2027
कैसे डाउनलोड करें यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2027?
  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘Examination’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • उसके बाद ‘कैलेंडर’ पर क्लिक करके ‘ Annual Calendar 2027’ खोलें.
  • अब जो फाइल खुलकर सामने आएगी, उसे डाउनलोड कर लें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *