Home » राजस्थान » करणी सेना प्रमुख महिपाल मकराना का कांग्रेस को दो टूक संदेश,सामान्य सीटों पर सामान्य वर्ग से ही बनें प्रधान व जिला प्रमुख

करणी सेना प्रमुख महिपाल मकराना का कांग्रेस को दो टूक संदेश,सामान्य सीटों पर सामान्य वर्ग से ही बनें प्रधान व जिला प्रमुख

करणी सेना प्रमुख महिपाल मकराना

अबतक इंडिया न्यूज 24 नवंबर जयपुर। राजस्थान में प्रधान और जिला प्रमुख के चुनावों से ठीक पहले करणी सेना के नेता महिपाल सिंह मकराना के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। मकराना ने स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि पंचायत चुनाव में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर सामान्य वर्ग से ही प्रधान और जिला प्रमुख बनाए जाने चाहिए।

 मकराना ने कांग्रेस को दी नसीहत और चेतावनी

महिपाल सिंह मकराना ने कांग्रेस नेतृत्व को आगाह करते हुए कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव के इन नतीजों को अपनी जीत की गलतफहमी न पाले। उनके अनुसार, यह परिणाम ‘यूजीसी रोलबैक’ (UGC Rollback) से उपजे असंतोष का असर है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि चुनाव प्रक्रिया में सवर्ण समाज को दरकिनार किया गया, तो पार्टी को इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे।

कांग्रेस नेतृत्व के सामने दोहरी चुनौती

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मकराना के इस बयान ने प्रधान और जिला प्रमुख के चुनावों की रणनीति बना रहे कांग्रेस नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर जहां पार्टी के सामने अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को एकजुट रखने और ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ (खरीद-फरोख्त) से बचाने की चुनौती है, वहीं दूसरी ओर करणी सेना की इस चेतावनी ने टिकट वितरण और पद के चयन को लेकर पार्टी पर दबाव बना दिया है।

इस बयानबाजी के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में आगामी चुनावों को लेकर समीकरण और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *