अबतक इंडिया न्यूज पलाना 20 मई । एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) के 70वें स्थापना दिवस को “कृतज्ञता दिवस” के रूप में बरसिंहसर परियोजना में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक चे मोहनासुंदरम द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। समारोह में महाप्रबंधक रखरख़ाव एम क़ुमार, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन डॉ. एस चंद्रशेकर, सहित सभी विभागों के उप महाप्रबंधक एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक चे मोहनासुंदरम ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण में कंपनी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना की सराहना करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने संगठन के विकास एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सम्पूर्ण आयोजन उत्साह, एकता एवं कृतज्ञता की भावना के साथ सम्पन्न हुआ ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात अधिकारियो हेतु एनएलसीआईल उत्कृष्ट पुरस्कार की घोषणा की गई ।










