Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दर्दनाक हादसा! चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, मां समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत

दर्दनाक हादसा! चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, मां समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत

अबतक इंडिया न्यूज 10 मई । राजस्थान के ब्यावर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज होने से लगी भीषण आग में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. हादसा सेंदड़ा थाना क्षेत्र की रेलरा ग्राम पंचायत के कांचा उदावता गांव में हुआ, जहां एक दुकान के अंदर बने रसोईघर में अचानक आग भड़क उठी.पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनीषा और उनकी दो बेटियों 8 साल की नविया और 5 साल की पल्लवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मनीषा सुबह रसोई में चाय बनाने गई थीं. जैसे ही उन्होंने गैस चालू कर चूल्हा जलाने की कोशिश की, उसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग तेजी से फैल गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक रसोई और दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

सेंदड़ा एसएचओ हरिराम जाट ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह गैस सिलेंडर में लीकेज होना सामने आया है. वहीं सहायक अग्निशमन अधिकारी ताराचंद भट्ट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और हर किसी की आंखें नम नजर आ रही हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में