अबतक इंडिया न्यूज 31 अक्टूबर । पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण षष्ठी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, वणिज करण, सिद्ध योग, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. शाम को 05:31 पी एम से साध्य योग बनेगा, वहीं रवि योग सुबह 07:12 ए एम से पूरे दिन और त्रिपुष्कर योग शाम 04:57 पी एम से पूरी रात तक है. रवि योग में सभी दोष मिट जाते हैं, वहीं त्रिपुष्कर योग में किए गए शुभ कार्यों के तीन गुना फल प्राप्त होते हैं. आज शाम 04:57 पी एम से भद्रा का साया है, लेकिन पहले ये स्वर्ग लोग में होगी, उसके बाद धरती पर उसका वास होगा.राहुकाल- 09:18 ए एम से 10:41 ए एम.

मेष राशिफल, दूसरी कोशिश में बनेगा रुका काम
मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन धीमी पर पक्की रफ्तार का है। चंद्रदेव सुबह 7:12 बजे तक तीसरे घर में आर्द्रा नक्षत्र में हैं, जिससे बेचैनी रहेगी। फिर पुनर्वसु नक्षत्र में मन टिककर काम करने लगेगा। रुका हुआ कोई काम पहले प्रयास में न हो, तो निराश न हों। दूसरी कोशिश में सफलता मिल सकती है। पिता जी, गुरु या किसी बुजुर्ग की सलाह काम की साबित होगी। भाग्य का साथ मिलने से सफलता मिलेगी। साझेदार के साथ पुरानी बात न दोहराएं। दफ्तर में अनुशासन से काम लेंगे तो अधिकारी खुश रहेंगे। रिश्तों में गर्माहट लौटेगी। सुनफा योग से घर और जायदाद के काम में मदद मिलेगी।शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 9, उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशिफल, धन और परिवार के विषयों पर रहेगा ध्यान
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज धन और परिवार पर ध्यान रहेगा, क्योंकि चंद्रदेव दूसरे घर में हैं। पुनर्वसु के असर में रुका हुआ पैसा दोबारा हाथ आने की उम्मीद है। घर में भोजन या बचत की योजना पर सहमति बनेगी। शनिदेव की दृष्टि आपके लग्न पर है, इसलिए बात करते समय शब्द तौलें, एक कड़वा वाक्य दिन बिगाड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी, पर छठे घर में सूर्यदेव, अस्त वक्री बुध और शुक्रदेव की युति है, इसलिए किडनी, पेट या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें। दफ्तर में अधिकारी आपके अनुशासन को देखेंगे। साझेदार से सहयोग और भाग्य का साथ रहेगा। सुनफा योग से धन के रास्ते खुले रहेंगे। आपके लग्नेश शुक्रदेव सुख-सुविधाओं पर खरीदारी करा सकते हैं, लेकिन बजट से बाहर न जाएं।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 6, उपाय: गाय को हरा चारा खिलाए
मिथुन राशिफल, जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं के उतार चढ़ाव से शुरू होगा, क्योंकि चंद्रदेव आपके लग्न में हैं। सुबह 7:12 बजे तक आर्द्रा में मन अचानक भर आ सकता है, उसके बाद पुनर्वसु में ठहराव आएगा और मन फिर संतुलन में लौटेगा। जीवनसाथी या साझेदार से अच्छा तालमेल रहेगा। धन के मामले को लेकर बात ठीक चलेगी। संतान और पढ़ाई की खबर अच्छी रहेगी, जबकि पिता जी या गुरु की सलाह काम आएगी। कर्ज और नौकरी की चिंता घटेगी। आपके स्वामी बुधदेव अस्त और वक्री हैं, इसलिए ईमेल, बुकिंग और कॉन्ट्रैक्ट में गलती की सबसे ज्यादा गुंजाइश है। मैसेज भेजने से पहले दोबारा चेक जरूर करें। शुभ रंग: लेमन ग्रीन । शुभ अंक: 5, उपाय: गणेश जी को मूंग के लड्डू चढ़ाएं।

कर्क राशिफल, कमाई बढ़ाने का मिलेगा मौका
कर्क राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव बारहवें घर में हैं, इसलिए खर्चे बढ़ सकते हैं। नींद का पूरा ध्यान रखें और आराम को नजरअंदाज न करें। कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। साझेदार से बात करते समय संयम रखें। लग्न पर मंगलदेव और गुरुदेव का नीचभंग राजयोग आपके आत्मविश्वास को ऊंचा रखेगा। चौथे घर में सूर्यदेव, अस्त वक्री बुध और शुक्रदेव हैं। आठवें घर में राहु होने से धोखेबाजी भी हो सकती है, लिहाजा किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने और झांसे से बचें। देर रात तक नहीं जागें।
शुभ रंग: लाल । शुभ अंक: 2, उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
सिंह राशिफल, कामकाज में मिलेगा मान-सम्मान
सिंह राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव लाभ के घर में हैं। इसलिए दोस्तों, बड़े भाई-बहन और जान पहचान के लोगों से मदद मिलेगी और रुका पैसा वापस मिलने की उम्मीद रहेगी। सुबह के बाद पुनर्वसु में दूसरी बार मिला मौका काम आएगा। शाम को गुरुदेव के आपके लग्न में गोचर करने से पहले ही आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा होने लगेगा। आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं या किसी नए प्रोजेक्ट में जुड़ सकते हैं। आपके लग्नेश सूर्यदेव तीसरे घर में अस्त वक्री बुध और शुक्र के साथ हैं, इसलिए किसी के साथ फोन पर तय हुई बातें लिखित में लें। सुनफा योग से धन का सहारा रहेगा।
शुभ रंग: गेहुंआ । शुभ अंक: 1, उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय पढ़ें।
कन्या राशिफल, दफ्तर में बढ़ेगी जिम्मेदारी
कन्या राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव दसवें घर में हैं, इसलिए दफ्तर और कारोबार में जिम्मेदारी और मान दोनों बढ़ेंगे। आज अपनी काबिलियत और कौशल दिखाने का मौका मिल सकता है। इसका लाभ जरूर उठाएं। पुनर्वसु के असर में अधिकारी दूसरा मौका देंगे, उसे पूरी निष्ठा से निभाएं। भाग्य का साथ रहेगा और धन की आवक के रास्ते खुलेंगे। कर्ज या नौकरी की चिंता कम होगी। आपके स्वामी बुधदेव आज अस्त और वक्री हैं और दूसरे घर में सूर्यदेव व शुक्रदेव के साथ हैं। इसलिए पैसों के लेन देन, बिल और बोली में सबसे ज्यादा चूक संभव है। सुस्ती और गंभीरता रहेगी। नशा और बेवजह का शक दोनों नुकसान देंगे।
शुभ रंग: जैतूनी हरा । शुभ अंक: 8, उपाय: हरी सब्जी का दान करें।

तुला राशिफल, भाग्य और बड़ों का साथ मिलेगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव नौवें घर में हैं, इसलिए भाग्य और बड़ों का पूरा साथ मिलेगा। दोपहर में मन शांत होगा और कोई टला हुआ धार्मिक या पारिवारिक काम बन सकता है। दफ्तर में आपकी बात का मान रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, जबकि संतान पक्ष की प्रगति से आप संतुष्ट रहेंगे। लग्न में सूर्यदेव, अस्त वक्री बुध और शुक्रदेव की युति है, इसलिए निर्णय लेने में अस्पष्टता रहेगी। जल्दबाजी में गलती होने का खतरा है। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। शनिवार को जरूरतमंद की सेवा करें।
शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 7, उपाय: जरूरतमंद को भोजन का दान करें।
वृश्चिक राशिफल, किसी बड़े या प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलेगी मदद
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव आठवें घर में हैं, इसलिए सुबह मन में चिंता रह सकती है। हालांकि, दोपहर के बाद सुकून आएगा। कार्यस्थल में किसी वरिष्ठ अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति से मदद मिलेगी। साझेदार और जीवनसाथी से चर्चा करने से रास्ते खुलेंगे। आपके लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ नौवें घर में नीचभंग राजयोग में हैं और चंद्रदेव से दूसरे घर में होने के कारण सुनफा योग भी बनाते हैं, इसलिए बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के केस में राहत मिल सकती है। शत्रु पक्ष या विरोधी चाहकर भी कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। हालांकि, व्ययाधिक्य हो सकता है। शनिवार को शनिदेव का दीपक जलाना शुभ रहेगा।शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 4उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
धनु राशिफल, शनिदेव की दृष्टि से करियर में जिम्मेदारी
धनु राशि के जातकों के लिए आज चंद्रदेव सातवें घर में हैं। आज आपको बाहरी संपर्क से लाभ मिल सकता है। जितना ज्यादा लोगों से मिलेंगे, उतना बात करके मन को सुकून भी मिलेगा और भविष्य में ये संबंध भी काम आएंगे। जीवनसाथी आपकी परछाई की तरह काम करेगा। कारोबारी साझेदार और ग्राहकों से अच्छा तालमेल रहेगा। आर्द्रा में सुबह मन भारी हो सकता है, पुनर्वसु में रिश्तों की मिठास लौटेगी। सेहत में सुधार रहेगा। शनिदेव की दसवीं दृष्टि आपकी राशि पर है, इसलिए करियर और घर की जिम्मेदारियों में गंभीरता रहेगी। आपके स्वामी गुरुदेव उच्च होकर आठवें घर में मंगलदेव के साथ हैं और सिंह में आज गोचर कर रहे हैं, जिससे भाग्य का साथ मिल सकता है। शुभ रंग: मस्टर्ड । शुभ अंक: 3, उपाय: पीली वस्तु जैसे हल्दी या कपड़े का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को करें।
मकर राशिफल, यात्रा और नए संपर्कों से मिलेगा लाभ
मकर राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खास है, क्योंकि आपके लग्नेश शनिदेव का अपना दिन है। चंद्रदेव छठे घर में हैं, जो विरोधियों पर आपको हावी रखेंगे। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा हो सकती है। इस दौरान नए संपर्क बनने से लाभ मिलेगा। खान-पान का नियम रखें। परिवार के लोगों का साथ वैसा नहीं मिलेगा, जैसी आपको उम्मीद होगी। हालांकि, इसके बावजूद आपको अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखना होगा। मजदूर या सेवक की मदद करना शुभ रहेगा। अचानक मौसम में बदलाव आने से जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: स्लेटी । शुभ अंक: 10, उपाय: शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल, व्यापार में मुनाफा और करियर में मिलेगी ग्रोथ
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अपना है, क्योंकि आपके लग्नेश शनिदेव का दिन है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में ग्रोथ मिलने के संकेत दिख रहे हैं। कोई नया काम, नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। ज्यादा कमाई होने पर पैसों को सुरक्षित तरीके से निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। काम में भाग्य साथ देगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन पीठ या कमर में दर्द हो सकता है। लग्नेश शनिदेव दूसरे घर में हैं, इसलिए धन और वाणी में संयम रखें।
शुभ रंग: गहरा आसमानी । शुभ अंक: 11, उपाय: पीपल की जड़ में जल और काले तिल चढ़ाएं।
मीन राशिफल, बदलाव को स्वीकार करके आगे बढ़ें
मीन राशि के जातकों को बदलाव को स्वीकार करके आगे बढ़ना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और उसका साथ भावनात्मक रूप से आपको मजबूत करेगा। आज चंद्रदेव चौथे घर में हैं, इसलिए मन की शांति पर ध्यान रहेगा। हालांकि, सुबह के समय मन भारी हो सकता है। घर में सुख मिलेगा। अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। दोस्तों के साथ मिलने-घूमने का मौका मिलेगा। पांचवें घर में मंगलदेव और गुरुदेव का नीचभंग राजयोग बच्चों और पढ़ाई में सहारा देगा। बारहवें घर में राहु के कारण रात को हल्का भोजन करें।
शुभ रंग: समुद्री नीला । शुभ अंक: 12, उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाकर गुरु मंत्र का जप करें।










