अबतक इंडिया न्यूज 30 अक्टूबर कोलायत । जिले के गोगड़ियावाला ग्राम पंचायत से बड़ी चुनावी खबर सामने आई है। विधायक अंशुमान सिंह भाटी के निजी सहायक (PA) समुंदर सिंह ने सरपंच चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। चुनावी मैदान में उतरे समुंदर सिंह ने 325 वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर सरपंच पद पर कब्जा जमाया।

लगातार विधायक अंशुमान सिंह भाटी के साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले समुंदर सिंह अब गोगड़ियावाला ग्राम पंचायत के सरपंच की कमान संभालेंगे। उनकी इस जीत पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है।












