अबतक इंडिया न्यूज श्रीकोलायत 30 अक्टूबर । श्रीकोलायत से बड़ी खबर सामने आई है। कोलायत ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा नेता भूप सिंह भाटी के पुत्र विश्वजीत सिंह भाटी ने सरपंच चुनाव में शानदार सफलता हासिल करते हुए 2232 वोटों के विशाल अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

महज 23 साल की उम्र में गांव की कमान संभालने वाले विश्वजीत सिंह भाटी प्रदेश के सबसे कम उम्र में सरपंच बनने वाले युवाओं की सूची में शामिल हो गए हैं। इस बड़ी जीत के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल है।












