Home » राजस्थान » मानसून की विदाई से पहले बीकानेर में बदलेगा मौसम,

मानसून की विदाई से पहले बीकानेर में बदलेगा मौसम,

बीकानेर मौसम

अबतक इंडिया न्यूज 26 सितंबर बीकानेर । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की नई गतिविधियों की शुरुआत होने जा रही है. मौसम विभाग ने 26 से 28 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 बीकानेर का मौसम

पश्चिमी राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से 27 और 28 सितंबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जिलों में मौसम में बदलाव देखा जाएगा. इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जैसे सुदूर पश्चिमी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे पिछले कुछ दिनों से महसूस की जा रही उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *