अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 12 अप्रैल । सुप्रसिद्ध कोकिल कंठा गायिका आशा भोंसले का आज 93 वर्ष की आयु में रविवार को मुम्बई में निधन हो गया।आशा ताई के नाम मशहूर इस कोकिल कंठा स्वर सम्राज्ञी का देशनोक से विशेष संबंध रहा हैं।देशनोक के बोथरा परिवार के अनुरोध पर श्रीमती भोंसले ने जगत जननी मां करणी जी की भोग आरती (सभी मिल सगत्या नवलख….) अपने सुमधुर स्वरों में स्वरबद्ध की थी। श्रीमती भोंसले की मां करणी में अगाध आस्था थी।
देशनोक निवासी कोलकाता प्रवासी बोथरा परिवार के कैलाश बोथरा ने श्रीमती भोंसले के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

“भारत की सुविख्यात गायिका आशा भोंसले जी की निधन की खबर अत्यंत दुःखद हैं।आशा जी करणी माता जी की भक्त थी।हमारे अनुरोध पर आशा जी ने जगत जननी मां करणी जी की भोग आरती उन्होंने अपने कोकिल स्वरों में रेकॉर्ड की थी।वो क्षण मेरे लिए बेहद गौरवशाली था।आज उनके निधन पर गहरा दुख पहुंचा है।मां करणी जी से प्रार्थना हैं कि महान आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे” -कैलाश बोथरा










