Home » शिक्षा » अभिषेक ने बढ़ाया देपावत समाज का गौरव , RAS में हासिल की 105 वीं रैंक ,मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

अभिषेक ने बढ़ाया देपावत समाज का गौरव , RAS में हासिल की 105 वीं रैंक ,मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 18 अप्रैल। करणीवंशज अभिषेक देपावत ने आर ए एस परीक्षा में पहली बार में ही 105 वीं रैंक हासिल की हैं।देशनोक पहुंच कर अभिषेक ने अपने माता-पिता के साथ मां करणी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास की ओर से अध्यक्ष बादल सिंह ने मां करणी की तस्वीर व साहित्य भेंट कर स्वागत किया।अभिषेक के पिता हरिसिंह राजस्थान पुलिस में सी आई पद पर कार्यरत हैं।अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय मां करणी व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया हैं।अभिषेक देपावत देशनोक देपावत समाज से पहले RAS हैं।

देशनोक पहुंचने पर अभिषेक का युवा साथियों ने भव्य आत्मिक स्वागत किया।इस अवसर पर चण्डी दान,पंकज देपावत,जे डी देपावत,राजेश सारस्वत,देवेंद्र सिंह,प्रकाश दान, अरविंद,शिवदयाल दान,विक्रम दान,मुन्ना दान,गजेंद्र दान,महेंद्र दान ,वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *