Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एसडीएम कसाना ने देशनोक में ली स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक , हिटवेब से संबंधित दवाओं की सुनिश्चितता के दिए निर्देश

एसडीएम कसाना ने देशनोक में ली स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक , हिटवेब से संबंधित दवाओं की सुनिश्चितता के दिए निर्देश

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 17 अप्रैल । शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक में बीकानेर उपखंड अधिकारी महिमा कसाना की अध्यक्षता में खंड स्तरीय मासिक मंथन व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने खंड के अंतर्गत संचालित चिकित्सा संस्थानों में राज्य सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आगामी हीटवेव(लू) के मद्देनजर सभी संस्थाओं में ओआरएस ,जिंक टेबलेट, व आइवी फ्लूड   जैसी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीषण गर्मी के दौरान आम आदमी को उपचार में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

 मुख्यालय पर उपस्थिति अनिवार्य ,लापरवाही पर होगी कार्रवाई
 अनुशासन पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम  महिमा कसाना ने फील्ड में कार्यरत समस्त कार्मिकों को अपने-अपने मुख्यालय पर निवास सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है । उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरोध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु एनजीओ व स्थानीय इनफ्लुएंसर की सहायता लेने के निर्देश भी दिए ।
इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर किशोर सिंह ने उपस्थित हेल्थ केयर वर्कर्स एवं एनजीओ  प्रतिनिधियों की एचपीवी वैक्सीनेशन की तकनीकी बारीकियां पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया ।
आकांक्षी ब्लॉक के लक्षण और टीबी उन्मूलन पर चर्चा
 डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉक्टर जोगेंद्र तनेजा ने विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अप्रैल माह से ही सत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर जोर दिया । डीटीओ डॉक्टर चंद्रशेखर मोदी ने “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान की प्रगति जांची। बीसीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि बीकानेर ब्लॉक को “आकांक्षी ब्लॉक” घोषित किया गया है। सभी कार्मिकों को निर्धारित इंडिकेटर्स  पर उत्कृष्ट कार्य करना होगा।
 बीपीओ ऋषि कल्याण ने पोर्टल पर समयबद्ध डाटा एंट्री और देशनोक प्रभारी डॉक्टर विजयन्त निर्वाण ने सेक्टर स्तर की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण दिया । बैठक में सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ,सीएमओ, पीएससी स्टाफ ,हेल्थ सुपरवाइजर व  एएनएम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *