Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने ली बालक की जान, खोखले साबित हुए प्रशासन के दावे

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने ली बालक की जान, खोखले साबित हुए प्रशासन के दावे

अबतक इंडिया न्यूज 17 अप्रैल देशनोक । देशनोक में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने आज एक घर का दीपक बुझा दिया। जानकारी के अनुसार देशनोक पुलिया पर एक बच्चा विराट जो अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर बीकानेर की तरफ जा रहा था। पुलिया पर पहुंचते ही बाइक के आगे बैठा विराट चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिसके कारण उसके गले का आधा हिस्सा कट गया।परिजन तत्काल बच्चे को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों सौंप दिया गया। मृतक विराट की उम्र आठ वर्ष बताई जा रही है। मृतक विराट के पिता किशनलाल देशनोक में मजदूरी का कार्य करते थे। मृतक के चाचा ने बताया कि परिवार में मायरा था, इसके लिए विराट अपने पिता के साथ मायरे का सामान लेने बीकानेर जा रहा था। तभी पुलिया पर प्लास्टिक(चाइनीज) माझे की चपेट में गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक विराट के पिता किसन लाल नायक की रिपोर्ट पर देशनोक थाने मे मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं।

बड़ा सवाल

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री कहां हो रही हैं? कौन कर रहा हैं? जिला कलेक्टर द्वारा बार -बार प्रशासनिक अधिकारीयों की बैठक लेकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर पूर्ण रोक सहित सख्त कार्यवाही के निर्देश दें चुके हैं। लेकिन जिलेभर में अभीतक कोई भी बड़ी कार्यवाही की जानकारी सामने नहीं आई हैं। ऐसी जानलेवा लापरवाही प्रशासन की कार्यशैली व नीयत पर सवाल खड़ा करता हैं। अगर प्रशासन गंभीर होता तो विराट हमारे बीच जिंदा होता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर आरोपों की झड़ी,  तथाकथित विकास के दावों का भाजपा ने किया पर्दाफाश 500 रुपये दर वाले पट्टों के नाम पर हजारों की अवैध वसूली, तुष्टिकरण, ओरण अतिक्रमण,तेमड़ाराय मार्ग विवाद से पशु चारा-चुगा तक में घपले का पर्दाफाश का दावा