Home » देश » देशनोक का अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मानव बना ऑल इंडिया का बेस्ट राइडर

देशनोक का अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मानव बना ऑल इंडिया का बेस्ट राइडर

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 17 अप्रैल । देशनोक की धरा का  लाल मानव सारड़ा  ने साइक्लिंग की दुनिया में फिर एक बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए  महाराष्ट्र के संभाजी नगर में 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता  में मानव ने तीन इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रचा हैं। जिसमें प्रथम इंडिविजुअल टाइम ट्रायल , दूसरा टीम टाइम ट्रायल और तीसरा मास स्टार्ट में मानव ने इन तीनों इवेंट में गोल्ड मेडल जीत कर पुरे देश में राजस्थान का नाम रोशन किया हैं। इसके साथ ही इन  सभी इवेंटो में मानव ने साइक्लिंग का बेस्ट राइडर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 का खिताब जीता हैं।  देशनोक निवासी  मानव सारड़ा  अंतर्राष्ट्रीय भारतीय टीम का उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। पहले भी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कई बार गोल्ड मेडल जीत चुका हैं।इस  उपलब्धि पर देशनोक में जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर नवनीत सारड़ा, सीए निर्मल सारड़ा ,  सीए अनिल सारड़ा  , प्रमोद कोठारी ,सुशील परिहार , चंडी दान , नंद किशोर सुथार , मनोज कोठारी , सुरेश सांड , सुनील नाहटा , मनोज लूणिया , पंकज गुलगुलिया ,  श्रीपाल बांठिया आदि जश्न मे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर आरोपों की झड़ी,  तथाकथित विकास के दावों का भाजपा ने किया पर्दाफाश 500 रुपये दर वाले पट्टों के नाम पर हजारों की अवैध वसूली, तुष्टिकरण, ओरण अतिक्रमण,तेमड़ाराय मार्ग विवाद से पशु चारा-चुगा तक में घपले का पर्दाफाश का दावा