श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म के त्रिसमागम से बीकानेर में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव,गायत्री शक्तिपीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 29 जुलाई । ‘अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार’ की बीकानेर जिला शाखाओं में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म के अलौकिक त्रिसमागम के साथ अत्यंत उल्लासपूर्वक मनाया गया। पुरानी गिन्नानी स्थित मुख्य गायत्री शक्तिपीठ, सर्वोदय बस्ती शक्तिपीठ, लूनकरनसर के सावित्री ज्ञान सरिता केंद्र तथा किलचु…




