अबतक इंडिया न्यूज 17 जुलाई बीकानेर। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भानीपुरा रोड, जयमलसर के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 ग्राम अवैध अफीम के साथ दबोचा है। नाल पुलिस की यह बैक-टू-बैक दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक्शन
यह पूरी कार्रवाई आईजी (IG) ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत अंजाम दी गई। जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस की टीमें लगातार एक्टिव मोड़ पर हैं।
घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान: गोविंद, निवासी- खारा, फलोदी के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने जयमलसर के भानीपुरा रोड पर संदिग्ध लगने पर आरोपी गोविंद की तलाशी ली, जिसके पास से 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस टीम को मिली कामयाबी
यह सफल कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADSP) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी (CO) हिमांशु शर्मा के कुशल सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विशनोई के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई।
नाल पुलिस की इस त्वरित और लगातार की जा रही कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।












