Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » शुक्रवार को होगा एसकेआरएयू का 22 वां दीक्षांत समारोह , 1694 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि

शुक्रवार को होगा एसकेआरएयू का 22 वां दीक्षांत समारोह , 1694 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 12 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 22 वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च , शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में दोपहर दो बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

1694 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि

कुल गुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कृषि संकाय, सामुदायिक विज्ञान संकाय और आईएबीएम के कुल 1694 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें कृषि संकाय के अंतर्गत स्नातक (यूजी) के 1475, स्नातकोत्तर (पीजी) के 52 और विद्या वाचस्पति ( पीएचडी) के 31 विद्यार्थी शामिल हैं। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के स्नातक के 21, स्नातकोत्तर के 19 और विद्या वाचस्पति के 06 विद्यार्थी शामिल हैं। एबीएम में स्नातकोत्तर के 89 तथा पीएचडी के एक विद्यार्थी को उपाधि प्रदान की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी जाएगी मानद उपाधि

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल को विश्वविद्यालय की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

17 विद्यार्थी स्वर्ण पदक व 2 विद्यार्थी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्नातक के 2, स्नातकोत्तर के 14 और विद्यावाचस्पति का एक विद्यार्थी शामिल है। स्नातक और स्नातकोत्तर के 01-01 विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में