Home » राजनीति » पीबीएम की बदहाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के जन आंदोलन के समर्थन में उतरा सेवादल ,जनहित में सेवादल सदा जनता के लिए लड़ती रहेगी – कमल कल्ला

पीबीएम की बदहाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के जन आंदोलन के समर्थन में उतरा सेवादल ,जनहित में सेवादल सदा जनता के लिए लड़ती रहेगी – कमल कल्ला

बीकानेर l आज कांग्रेस के पी बी एम अस्पताल की हालत सुधारने एवं आम जन को बेहतर चिकित्सा  सुविधा  दिलवाने के उद्देस्य से शुरू किये गये कांग्रेस के अनिश्चित कालीन धरने में सेवादल ने भी अपनी सहभागिता की प्रतिबद्धता की घोषणा की l जहाँ एक और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओ पर पुलिस बर्बरतापूर्ण लाठिया भांज रही थी वही कांग्रेस सेवादल गाँधीवादी तरीके से धरना स्थल पर लोगो में चेतना जगाने का काम कर रही थी l कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि याद कीजिए पिछली प्रदेश सरकार का कार्यकल, जब देश कोविड जैसी महामारी से जूझ रहा था तब भी किसी को चिकित्सा सुविधा से मेहरूम नहीं रखा गया l सरकार ने हर संभव बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवायी l उस विकट घड़ी  में  भी संभाग के सबसे बड़े अस्पताल का इतना बुरा हाल नहीं था l आज एक सामान्य डिलीवरी जैसे सामान्य बुनियादी केस में  माताओ की जान पर बन आयी है, जो बेहद शर्मनाक है l हालत यह है कि अस्पताल  में  ना तो जरुरी दवाइया और ना ही चिकित्सक उपलब्ध है जो कि भयावह है l

वही कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हम हमारे धरोहर पी बी एम अस्पताल को वापस से पटरी पर नहीं ले आते है l हमारा हर एक कार्यकर्ता अपना पूर्ण समर्पण दे कर इस संघर्ष को अपनी सफलता तक पहुंचा कर रहेगा, और हमारे अग्रिम संगठनो द्वारा शुरू किये गाये इस जनसंघर्ष में  कदम से कदम मिलाकर सहयोग देगा l धरने में  सेवादल के सुखदेव नाथ, एजाज पठान और घनश्याम पारीक ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *