Home » राजनीति » देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में

अबतक इंडिया न्यूज 9 सितंबर देशनोक । नगरपालिका चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम दौर में देशनोक की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंकते हुए घर-घर जनसंपर्क, छोटी बैठकों और व्यक्तिगत संवाद के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बढ़ा दी है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में चल रहे अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी पार्टी के लिए माहौल बनाने में जुटी है।

देशनोक नगरपालिका चुनाव
देशनोक नगरपालिका चुनाव

भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता नगर के विभिन्न वार्डों में मतदाताओं से सीधा संवाद कर विकास के मुद्दों पर समर्थन मांग रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद, माताओं-बहनों का स्नेह और युवाओं का उत्साह कार्यकर्ताओं के लिए चुनावी ऊर्जा का आधार बना हुआ है।

नारे नहीं, मतदाताओं से सीधा संवाद

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि चुनाव के अंतिम दौर में भाजपा का फोकस औपचारिक प्रचार से अधिक प्रत्येक मतदाता से सीधे संवाद पर है। उन्होंने कहा कि देशनोक की जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर उनका समाधान करने के लिए मजबूत, जवाबदेह और सक्रिय नगरपालिका आवश्यक है।

भाटी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कार्यों तथा देशनोक में स्वीकृत और संचालित विकास योजनाओं से जनता के सामने विकास की स्पष्ट तस्वीर है। आने वाले समय में इन विकास कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प देशनोक को बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल, नागरिक सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और सुशासन के माध्यम से एक व्यवस्थित एवं विकसित नगर के रूप में आगे बढ़ाने का है।

कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल पर भी साधा निशाना

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल में सामने आई समस्याओं और विकास संबंधी कमियों को भी मतदाताओं के बीच प्रमुखता से रखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह चुनाव केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि अगले पांच वर्षों में देशनोक के विकास की दिशा तय करने का अवसर है।

विधायक भाटी ने कहा कि जनता को तय करना है कि नगरपालिका राजनीतिक खींचतान का केंद्र बनेगी या विकास और जनसेवा का माध्यम। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जवाबदेह व्यवस्था के संकल्प के साथ जनता के बीच है।

प्रधान चुनाव कार्यालय से बूथ स्तर तक रणनीति

श्री करणी मंडल भवन स्थित भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय से विधायक भाटी चुनावी गतिविधियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर प्रचार के अंतिम चरण की रणनीति तैयार की जा रही है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और मतदाताओं से संपर्क को लेकर भी विशेष समन्वय किया जा रहा है।

भाटी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मतदान के अंतिम क्षण तक प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर भाजपा के विकास एवं सुशासन के संकल्प को सामने रखा जाए।

“जनता का आशीर्वाद ही हमारी असली ताकत”

विधायक भाटी ने कहा कि देशनोकवासियों से मिल रहा स्नेह और विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन को लेकर अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट की हैं और अब भाजपा की जिम्मेदारी है कि इस विश्वास को विकास के परिणामों में बदला जाए।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि देशनोक में पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और जनता विकास की निरंतरता, मजबूत नेतृत्व तथा जवाबदेह नगरपालिका के लिए भाजपा को समर्थन देगी।

भाजपा प्रत्याशियों का सघन जनसंपर्क

देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नथमल सुराणा, मेघदान चारण, नथुराम कड़ेला, रुक्मणी देवी, बाबू नायक, अनिल सारड़ा (सी.ए.), मैना कंवर, ललिता देवी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, काना राम घूँघरवाल, शिव दयाल बारठ , सोनू कंवर (समर्थित भाजपा), देवेन्द्र सिंह चारण, मुन्नी देवी, ममोल देवी, गोपाल राम मेघवाल, लीला देवी नाहटा, राधा देवी, रूप दान चारण, विनोद दान चारण, लीला देवी सोनार, सीता दान बारड़, श्याम सिंह चारण, चन्दा देवी एवं राम कंवरी अपने-अपने वार्डों में लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

भाजपा का नारा है— अबकी बार सिर्फ चुनाव नहीं, देशनोक के भविष्य का फैसला। विकसित देशनोक के संकल्प के साथ भाजपा का जनसंपर्क अभियान अंतिम दौर में पूरी ताकत से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर आरोपों की झड़ी,  तथाकथित विकास के दावों का भाजपा ने किया पर्दाफाश 500 रुपये दर वाले पट्टों के नाम पर हजारों की अवैध वसूली, तुष्टिकरण, ओरण अतिक्रमण,तेमड़ाराय मार्ग विवाद से पशु चारा-चुगा तक में घपले का पर्दाफाश का दावा