Home » शिक्षा » वरिष्ठता बदली, प्रमोशन छूटा: प्रिंसिपल रिव्यू डीपीसी की मांग तेज, 25 मई तक चेतावनी

वरिष्ठता बदली, प्रमोशन छूटा: प्रिंसिपल रिव्यू डीपीसी की मांग तेज, 25 मई तक चेतावनी

अबतक इंडिया न्यूज 18 मई बीकानेर । प्रिंसिपल रिव्यू डीपीसी की मांग को लेकर पात्र अभ्यर्थियों ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा से मुलाकात कर अविलंब रिव्यू डीपीसी आयोजित कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि 25 मई तक मांग पूरी नहीं हुई तो निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल के संयोजक सुरेश बागड़ा ने बताया कि रेसला प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी गोदारा के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने डीपीसी प्रभारी अधिकारी डॉ. सोनिया शर्मा और अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि पिछले वर्षों में प्रधानाध्यापकों और व्याख्याताओं के चयन वर्ष में बदलाव होने से उनकी वरिष्ठता प्रभावित हुई। इसके चलते कई वरिष्ठ अभ्यर्थी प्रिंसिपल पद की पदोन्नति से वंचित रह गए, जबकि उनसे कनिष्ठ हेड मास्टर और व्याख्याता पदोन्नत हो चुके हैं।
अभ्यर्थियों ने मांग की कि सभी पात्र कार्मिकों के लिए प्रिंसिपल पदों पर रिव्यू डीपीसी शीघ्र आयोजित कर वरिष्ठता का उचित लाभ दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में जयपुर, अलवर, सिरोही, बाड़मेर, भरतपुर, टोंक और डीग सहित विभिन्न जिलों से आए संगठन प्रतिनिधि शामिल रहे। इनमें ऋषिराज चौधरी, राजेंद्र त्रिपाठी, अनीता चौधरी, अलका भूड, भगवान सिंह और गोविंद प्रसाद प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *