Home » राजनीति » स्वदेशी के संकल्प के साथ कोलायत विधानसभा मे आयोजित हुआ आत्म निर्भर भारत सम्मेलन

स्वदेशी के संकल्प के साथ कोलायत विधानसभा मे आयोजित हुआ आत्म निर्भर भारत सम्मेलन

आत्मनिर्भर भारत
अबतक इंडिया न्यूज मेघासर 1 नवंबर .   विधायक अंशुमानसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य  में श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के गाँव मेघासर में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन ” आयोजित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है ।
 इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास व भाजपा देहात ज़िलाध्यक्ष  श्यामसुंदर पंचारिया ने भी सम्मेलन को संबोधित किया ।
   इससे पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आसुराम उपाध्याय के नेतृत्व मे विधायक अंशुमानसिंह भाटी का साफा व पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम मे बज़्जू भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं विभिन्न गाँवो के सरपंच गण सहित जिलेभर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की