अबतक इंडिया न्यूज 26 मई बीकानेर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठोड़ ने आज बीकानेर में सरस्वती देवी मंदिर एवं हिरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
इन दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत से शिष्टाचार भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरज स्वामी से आत्मीय मुलाकात की ।

भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम , भूपेंद्र सैनी , प्रदेश मंत्री श्रीमती अपूर्वा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।










