Home » देश » राम मंदिर ध्वजारोहण: अयोध्या पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, शुरू हुआ रोड शो, 11:58 पर होगा ध्वजारोहण

राम मंदिर ध्वजारोहण: अयोध्या पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, शुरू हुआ रोड शो, 11:58 पर होगा ध्वजारोहण

अबतक इंडिया न्यूज अयोध्या 25 नवंबर । राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 25 नवंबर को अयोध्या पहुंच गए हैं. पीएम मोदी का यह अयोध्या दौरा आध्यात्मिक रूप से बेहद खास है. यहां पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर अभिजीत मुहूर्त में भगवा ध्वज फहराएंगे. ध्वाजारोहण का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है. ऐसा बताया जा रहा है कि 32 मिनट का यह शुभ योग भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त से मेल खाता है.

 

पीएम मोदी भी इसी अभिजीत मुहूर्त पर धव्जा फहराएंगे. पीएम जो ध्वज फहराएंगे वो राम मंदिर के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है. यह ध्वज करीब 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है. यह ध्वज 161 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर और 42 फीट ऊंचे झंडे के पोल के हिसाब से तैयार किया गया है.

राम मंदिर परिसर पहुंचे PM मोदी, अभिजीत मुहूर्त में होगा ध्वजारोहण

राम मंदिर ध्वजारोहण लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं. वे अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर ध्वज स्थापित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री राजाराम की आरती उतारेंगे. राम मंदिर परिसर में बने सप्त मंदिरों में भी प्रधानमंत्री दर्शन करेंगे. सभी पूजन और दर्शन के बाद प्रधानमंत्री देशवासियों को मंदिर की पूर्णता और इससे जुड़े आध्यात्मिक संदेश को लेकर संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी का रोड शो शुरू, 11:58 बजे ध्वजारोहण

राम मंदिर ध्वजारोहण लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में रोड शो शुरू हो गया है. यह रोड शो साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ हुआ, जहां से प्रधानमंत्री भारी उत्साह और स्वागत के बीच आगे बढ़ रहे हैं. पीएम मोदी गेट नंबर 11 से राम मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे. निर्धारित शुभ मुहूर्त सुबह 11:58 बजे वे राम मंदिर के शिखर पर ध्वज स्थापित करेंगे. ध्वजारोहण के बाद पीएम मंदिर के पूर्णता और राष्ट्र के लिए इसके आध्यात्मिक महत्व को लेकर देशवासियों को संदेश भी देंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *