Home » राजस्थान » धनतेरस के चलते राजस्थान पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, अब 22 अक्टूबर से मतदान

धनतेरस के चलते राजस्थान पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, अब 22 अक्टूबर से मतदान

राजस्थान पंचायती राज चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज 6 अक्टूबर जयपुर। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में आयोजित होने वाले पंचायती राज चुनावों के कार्यक्रम में बड़ा संशोधन किया है। आगामी धनतेरस पर्व, धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आयोग ने चुनाव के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की मतदान व रवानगी की तिथियों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शेष चुनाव कार्यक्रम पूर्ववत और यथावत रहेगा।

धनतेरस के चलते राजस्थान पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम में संशोधन,
धनतेरस के चलते राजस्थान पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम में संशोधन,

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के प्रथम चरण के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा।
द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी और 28 अक्टूबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वहीं तृतीय चरण की प्रक्रिया के तहत पोलिंग पार्टियों की रवानगी 2 नवंबर को होगी। 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद तृतीय चरण में ही पंच एवं सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा, जबकि उपसरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर को कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, त्यौहारों के दौरान आमजन और कर्मचारियों की सुविधा तथा मतदान प्रतिशत प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से तिथियों में यह फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.