Home » शिक्षा » एक दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, श्रमदान से चमका पीएम श्री करणी राउमावि देशनोक का परिसर

एक दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, श्रमदान से चमका पीएम श्री करणी राउमावि देशनोक का परिसर

NSS camp

अबतक इंडिया न्यूज 21 नवंबर देशनोक। पीएम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को सुधारा और स्वच्छता का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ संस्था प्रधान धर्मेंद्र गोदारा ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। इसके पश्चात छात्रों ने सक्रिय रूप से श्रमदान करते हुए स्कूल के बगीचे और खेल मैदान की सफाई की। साथ ही विद्यालय कक्षों में रखी अलमारियों की साफ-सफाई कर उनका व्यवस्थित रखरखाव किया गया।

इस अवसर पर व्याख्याता सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों से अवगत कराया और समाज व संस्थान के प्रति सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी दीपेंद्र कुमार जाट ने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व तथा अनुशासन व सामूहिक श्रम के लाभों के बारे में विस्तार से समझाया। शिविर में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *