Home » राजनीति » देशनोक पहुंचे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

देशनोक पहुंचे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी

अबतक इंडिया न्यूज 6 अक्टूबर देशनोक। राजस्थान के शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मंगलवार को बीकानेर जिले के देशनोक पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मां करणी का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रन्यास की ओर से विधायक भाटी का स्वागत किया गया।

देशनोक पहुंचने पर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने भाटी का भव्य स्वागत किया और उनके समर्थन में “भाटी जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक एवं युवा मौजूद रहे।

बताया गया कि रविन्द्र सिंह भाटी EWS के सरलीकरण एवं इससे जुड़े मुद्दों को लेकर यात्रा पर निकले हैं। देशनोक में कार्यक्रम के बाद विधायक भाटी मुकाम के लिए रवाना हुए।

भाटी के देशनोक दौरे को लेकर समर्थकों में उत्साह नजर आया। स्थानीय स्तर पर उनके स्वागत की तैयारियां भी देखने को मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.